“धर्म एकता का माध्यम है” इस विषय पर कक्षा में परिचर्चा कीजिए-

धर्म एकता का माध्यम है यह सत्य है| प्राचीनकाल से ही धार्मिक पहचान लोगों को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है| समाज में भिन्न लोग धार्मिक आधार पर एक दूसरे से जुड़ाव महसूस करते हैं| धार्मिक मूल्य उस धर्म से जुड़े लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं सैद्धांतिक तौर पर एक दूसरे से जोड़ते हैं और वे लोग आपस में जुड़ाव महसूस करते हैं| संक्षेप में कहें तो धर्म समाज एवं लोगों में एकता स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है|


1